कुकड़ू: सपादा में बारिश से गिरा गरीब का आवास, विधायक सविता महतो ने पहुंचकर की तत्काल मदद
कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह पंचायत अंतर्गत सपादा गांव में बीते दिनों बारिश के कारण त्रिभन गोराई का आवास गिर गया था. घटना की सूचना मिलते ही बुधवार को ईचागढ़ के विधायक सविता महतो पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं और तत्काल सूखा राशन, कपड़े, कंबल के साथ टेंट लगाने के लिए त्रिपाल की व्यवस्था कराई. विधायक ने आपदा प्रबंधन सह अंचलाधिकारी कुकड़ू अभय द्विवेदी से संपर्क कर