फर्रुखाबाद: जिले में धूमधाम से मनाई जा रही डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती, JNV तिराहा पर अंबेडकर मूर्ति पर सुबह से चल रहा है कार्यक्रम
जिले में बड़े ही उल्लास के साथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। जहां सुबह से ही जगह-जगह कार्यक्रम चल रहे हैं। वहीं फतेहगढ़ में जेएनवी तिराहा पर स्थित अंबेडकर मूर्ति पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है। तमाम दलों के लोग यहां माल्यार्पण के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं भंडारे का भी आयोजन चल रहा है। अंबेडकर जयंती आज यानी कि मंगलवार को मनाई जा रही है...