भोईन्दा में अवैध खनन पर कार्रवाई 4 ट्रैक्टर जब्त, खनन माफियाओं में हड़कंप तहसील क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर लगाम लगाने के लिए खनिज विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए ग्राम भोईन्दा में बड़ी कार्रवाई की है। लगातार मिल रही शिकायतों के बीच टीम ने दबिश देकर तीन रेत से भरे और एक गिट्टी से भरे कुल 4 ट्रैक्टर जब्त किए, जिससे अवैध खनन में लिप्त लोगों में