कांके: सीपीआई कार्यालय में वाम दलों ने प्रेस वार्ता में MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया
Kanke, Ranchi | Aug 20, 2026 सीपीआई कार्यालय में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेस वार्ता कर वाम दलों ने MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। वाम नेताओं ने आरोप लगाया कि यह विधेयक राज्यों, विशेषकर झारखंड, के अधिकारों और खनन राजस्व पर चोट करता है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य की आय घटेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य व जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावित होंगी।