भिवानी: लक्ष्मी नगर में अज्ञात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर की स्कूटी व अन्य सामानों की चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी शिकायत में लक्ष्मी नगर निवासी नवीन कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गुरुग्राम माता के मंदिर में गया हुआ था। उनके पड़ाेसियों ने बताया कि उनके घर के गेट के ताले टूटे हुए है। उसने घर आकर जांच की तो कमरे का सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर इलेक्ट्रिक स्कूटी , गैस सिलेंडर, इंवर्टर बैटरी, बर्तन, महिलाओं के सूट चूरा लिए हैं