गोविंदगढ़: नाखनौल में कथित गोकशी के विरोध में गो सेवकों का गुस्सा फूटा, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना अंतर्गत मुबारिकपुर के सीमावर्ती गांव नाखनौल के जंगल क्षेत्र में कथित गोकशी की घटना सामने आने के बाद सोमवार को क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह बाजरे के खेत में पशु के अवशेष मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों और गोरक्षक दल के सदस्य मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटने लगी। दोपहर करीब 12 बजे