निज़ामाबाद: निजामाबाद के मुस्लिम पट्टी गांव में अंबेडकर की प्रतिमा हटाए जाने से तनाव, 18 लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मुस्लिम पट्टी गांव में बीती रात पुलिस ने गांव में एक सप्ताह पूर्व स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को हटाकर थाने में सुरक्षित रखवा दिया थाना प्रभारी हिरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, उक्त प्रतिमा ग्रामीणों द्वारा बिना प्रशासनिक अनुमति के सरकारी भूमि पर स्थापित की गई थी ।