सिरदला: BPM इंटरनेशनल स्कूल में बीडीओ-रेंजर ने रोपे पौधे, बच्चों ने तालियों से किया स्वागत; उत्कृष्ट बच्चों को दी गई किताब-डायरी
सिरदला प्रखंड क्षेत्र के बीपीएम विद्यालय परिसर में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। बीडीओ अमित कुमार, वन क्षेत्र पदाधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, फॉरेस्टर रौशन कुमार व रंजीत कुमार और वनरक्षी सीमा कुमारी ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। स्कूल डायरेक्टर सूर्य देव कुमार मंडल, मनोज कुमार और बड़ी संख्या में बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।