शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के माधौगंज रोड पर शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे वृद्ध की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
ग्राम नीम खेरिया निवासी 65 वर्षीय श्यामलाल पुत्र हरदयाल की भतीजी मधू की शादी तीन मार्च को होनी है। ऐसे में वह अपनी भतीजी की शादी का कार्ड बांटने के लिए मोहब्बतपुर अहीर गए थे। वहां से वह बाइक से लौटकर अपने घर आ रहे थे तभी माधौगंज रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया।