शिकोहाबाद: अरांव रोड पर टैम्पो पलटने से एएनएम महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने टैम्पो किया कब्जे में
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र माड़ई निवासी 40 वर्षीय मधुबाला पत्नी जितेंद्र पुष्कर एनएनएम के पद पर कार्य करती थी। अरांव में उसकी ड्यूटी थी घर से टैम्पो में सवार होकर जाने को निकली थी तभी अरांव रोड पर बुधवार दोपहर एक बजे करीबन टैम्पो पलट गया। जिससे महिला दबकर गंभीर घायल हो गयी। जिसे आनन-फानन में उपचार को अरांव सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां मृत घोषित कर दी गई