बलिया की फेफना विधानसभा सीट पर सपा से भाजपा में आए पूर्व मंत्री नारद राय के लिए सुभासपा नेता सुनील सिंह ने टिकट का ऐलान कर दिया। वहीं सुनील सिंह के दिए बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।
एक कार्यक्रम में बोलते हुए सुनील सिंह ने दावा किया कि फेफना से नारद राय का टिकट तय है।उन्होंने कहा “कोई इस भ्रम में न रहे कि फेफना से कौन टिकट पाएगा।”
यहां टिकट कन्फर्म है और वह टिकट नारद राय को है।” उन्होंने आगे कहा कि टिकट इसलिए कन्फर्म है, क्योंकि “कोई भाजपा का झंडा लगाकर सपा को जिताने का काम करेगा।”
गौरतलब है कि नारद राय समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और अब फेफना विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे हैं। सुनील सिंह के इस बयान ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। हालांकि, टिकट को लेकर भाजपा या एनडीए की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
#Ballia #Phephna #NaradRai #Subhaspa #sunilsingh
Belthara Road, Ballia | Aug 22, 2026