#बलिया #बेल्थरारोड
“पूर्व #प्रधानमंत्री #चंद्रशेखर जी के गृह #विधानसभा क्षेत्र की सड़कें राजनीति का शिकार हुई हैं, अब इसे #आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना है”: पचमा में सीसी रोड के लोकार्पण पर #विधायक #हंसू_राम का बड़ा संकल्प; बोले- हर गांव और टोले को सड़क से जोड़ना प्राथमिकता, करीब 100 करोड़ की लागत वाली दर्जनों सड़कों को मिली स्वीकृति, जल्द शुरू होगा निर्माण।
बलिया के पचमा में पूर्वांचल विकास निधि के तहत निर्मित सीसी सड़क का विधायक हंसू राम ने लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के गृह विधानसभा क्षेत्र की सड़कें राजनीति का शिकार हुई हैं, अब क्षेत्र के चतुर्दिक विकास के जरिए इसे आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना है। शिक्षा, सड़क, प्रकाश और बिजली के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब 100 करोड़ रुपये की लागत वाली दर्जनों सड़कें फिर से स्वीकृत हुई हैं, जिनका कार्य जल्द शुरू होगा।
कार्यक्रम में अरबाज खान ने विधायक के विकास कार्यों को गिनाते हुए उनकी सराहना की। प्रधान शमशेर यादव समेत ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
मौके पर मौजूद रहे: पूर्व प्रधान ओमप्रकाश शास्त्री, मो. वसीम, मो. शम्सुजोहा खान, चंचल भाई, मुन्ना सिंह, राजू, देवेंद्र प्रताप, राजेश, राजिंदर राम, सुरेंद्र पाल, फतेह बहादुर सिंह, राकेश पांडेय, संतोष पांडेय, मनु चौहान, बड़े बाबू सिंह और मार्कण्डेय सिंह समेत अन्य लोग।
#followerseveryone #nonfollowersandfollowers
#HanshuRam #ChandrashekharJi #Pachma #BeltharaRoad #Ballia #CCRoad #RoadDevelopment #PurvanchalVikasNidhi #IdealAssemblyConstituency #RoadConnectivity #RuralDevelopment #InfrastructureDevelopment #BalliaNews #LocalNews #UttarPradesh #VillageDevelopment #DevelopmentWork