नानपारा: नानपारा में छठ पर्व से पहले विधायक ने काली कुंडा मंदिर का निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने छठ पूजा से पहले काली कुंडा मंदिर परिसर और सरोवर का निरीक्षण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी नानपारा प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों को कुंड की साफ-सफाई, रखरखाव और सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने पहुंचते हैं।