शाजापुर: शाजापुर में कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार जारी, एक हफ्ते में 50 से ज़्यादा लोग घायल, डर का माहौल
शाजापुर में श्वान का आतंक फिर से बढ़ने लगा है। बीते एक सप्ताह में ही शहर व आसपास के क्षेत्रों के 50 से ज्यादा डॉग बाइट के केस सामने आए हैं। शहर में लगातार बढ़ रहे डॉग बाइट के केस कम करने के उद्देश्य से पिछले साल नगर पालिका ने मां बगलामुखी सेवा समिति को श्वानों की नसबंदी के लिए ठेका दिया था। लेकिन वह भी बेअसर साबित हो रहा है।