शाजापुर: मक्सी में अवैध मांस की दुकानों पर पुलिस, प्रशासन और नगरपरिषद का संयुक्त छापा
पुलिस, प्रशासन और मक्सी नगर परिषद के संयुक्त दल द्वारा शनिवार शाम मक्सी स्थित पीठ रोड बावड़ी मोहल्ला में अवैध रूप से मुर्गा-मटन बेचने वालों के खिलाफ छापामार कार्रवाई की गई। दो दुकान संचालकों पर स्पॉट फाइन भी किया। मक्सी मुख्य नगर परिषद अधिकारी अशफाक खान ने बताया कि पीठ रोड क्षेत्र के रहवासियों की सूचना पर शनिवार शाम नायब तहसीलदार जितेंद्र चौरसिया