शाजापुर: लोहरवास के किसान नहर से पानी न मिलने की शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, अधिकारियों से मुलाकात न होने पर नाराज लौटे
शाजापुर जिले के लोहरवास से बड़ी संख्या में किसान शनिवार को नहर से पानी न मिलने पर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। किसानों की समस्या को सुनने के लिए कोई भी अधिकारी यहां नहीं पहुंचा। किसान अपनी नाराज़गी ज़ाहिर कर चले गए।किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया और बताया उनके द्वारा नहर से पानी छोड़ने के लिए दूसरे किसानों से रिश्वत ली।