शाजापुर: 13 वर्ष आयु समूह जिला टीम के लिए दो दिवसीय चयन मैच उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आयोजित
जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 13 वर्ष आयु समूह की जिला टीम के चयन हेतु दो दिवसीय मैच का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में रखा गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष जी टैगोर के द्वारा बच्चों से परिचय प्राप्त किया गया एवं सभी को खेल भावना से खेलने के निर्देश दिए।