तरहसी: बजलपुर अमानत नदी घाट से अवैध बालू उठाव करते एक ट्रैक्टर जब्त, थाना प्रभारी ने की कार्रवाई
Tarhasi, Palamu | Mar 19, 2025 तरहसी थाना क्षेत्र के बजलपुर अमानत नदी घाट से दिन के उजाले में अवैध रूप से बालू उठाने की गुप्त सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नीरज कुमार ने पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने देखा कि एक बिना नंबर का ट्रैक्टर बालू लेकर बजलपुर स्कूल के पास पहुंचा हुआ था। जैसे ही पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची, ट्रैक्टर का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।