तरहसी: होली के दूसरे दिन सेवती में डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नाच गाया, निकला जुलूस
Tarhasi, Palamu | Mar 15, 2025 तरहसी प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को भी रंगों का त्यौहार होली मनाई गई। सुबह 9 से लेकर शाम 7 तक रंगोत्सव का आयोजन हुआ। सुबह से रंग खेलने का सिलसिला शुरू हुआ शाम 5 बजे तक जमकर रंग खेले गए। अबीर गुलाल लगाने का सिलसिला देर शाम तक चला। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। सेवती में निकाले गए जुलूस में युवाओं का उत्साह दिखा।