तरहसी: गोइंदी से विवाहिता और उसका तीन साल का बच्चा आठ दिनों से लापता, परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई
Tarhasi, Palamu | Mar 14, 2025 तरहसी थाना क्षेत्र के गोइंदी से विवाहिता अपने तीन वर्ष के बच्चे के साथ आठ दिनों से लापता है। कई जगह ढूंढने के बाद भी उसका अता पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने पुलिस से ढूंढने की गुहार लगाई है। इस संबंध में शनिवार को सनहा दर्ज कराने की बात कही गई है। महिला की पहचान रंजू कुमारी पति डब्लू कुमार सिंह के रूप में हुई है। पति डब्लू ने शुक्रवार शाम 8 बजे जानकारी दी।