तरहसी: अरका प्रज्ञा केंद्र के पास सड़क पार करते समय बम फोड़ने की बात कहने पर युवक की पिटाई, रांची में भर्ती
Tarhasi, Palamu | Mar 18, 2025 तरहसी प्रखंड के अरका प्रज्ञा केन्द्र के पास सड़क पार करते समय रूककर बम फोड़ने को कहने पर कुछ युवकों ने सेवती के रोहित कुमार पिता रवि राम की जमकर पिटायी कर दी। मारपीट से गर्दन और सिर के हिस्से में सूजन हो गया है और उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।