थरथरी: चंडी थाना में भूमि विवाद के निपटारे के लिए जनता दरबार का हुआ आयोजन
चंडी थाना परिसर में शनिवार को करीब 12 बजे भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी मो0 नोमान की उपस्थिति में जनता दरबार में कुल 2 नए मामले की सुनवाई की गई जिसमें दोनो मामले का निष्पादन किया गया। कुछ पुराने मामले के लिए अगले शनिवार को उपस्थित होने के लिए दोनों पक्षों को कहां गया।