तारानगर: कलक्टर व एसपी ने तारानगर उपखंड के राजपुरा, सात्यूं, चंगोई, धीरवास बड़ा व बुचावास में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण में निर्बाध एवं सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित हेतु कलक्टर व sp ने तारानगर उपखंड क्षेत्र के राजपुरा, सात्यूं, चंगोई, धीरवास बड़ा एवं बुचावास में विभिन्न मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, छाया एवं बैठने की व्यवस्था सहित तमाम आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया।