राजगढ़ी: धरने पर बैठे गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने बड़कोट जल संस्थान कार्यालय में की तालाबंदी, सड़कों पर किया प्रदर्शन
पेयजल किल्लत से जूझ रहे नगरवासियों का आठ दिनों से बड़कोट तहसील कार्यालय में अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन चल रहा है। आज गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने बड़कोट नगर सड़को पर विशाल जुलूश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नगर की महिलाए, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसके बाद प्रदर्शनकारी जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। यहां तालाबंदी कर रोष जताया।