राजगढ़ी: बड़कोट में शहरी विकास मंत्री के न मिलने से नाराज आंदोलकारियों ने यमुनोत्री हाईवे सांकेतिक जाम लगाया।
आज सोमवार को आंदोलनकारी प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने मंत्री का बड़कोट में यमुनोत्री हाईवे पर चार घंटे तक इंतजार किया। लेकिन प्रभारी मंत्री दूसरे मार्ग से नौगांव लाखामंडल निकल गए, जिससे आक्रोशित लोगों ने यमुनोत्री हाईवे के मुख्य चौराहे पर सांकेतिक चक्काजाम कर नारेबाजी की।