दमोह: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने वरिष्ठ मतदाता झुर्रो बाई का सम्मान किया
Damoh, Damoh | Jan 25, 2025 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने 15 वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सिविल वार्ड 08 दमोह निवासी 109 साल की वरिष्ठ मतदाता झुर्रो बाई को उनके निवास पर पहुंचकर शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम, तहसीलदार रॉबिन जैन और झुर्रो बाई के परिजन मौजूद रहे।