दमोह: बद्री बाबा का रथ दमोह से प्रयागराज कुंभ के लिए हुआ रवाना, सकल हिंदू समाज के जिला अध्यक्ष कपिल सोनी ने किया रवाना
Damoh, Damoh | Jan 25, 2025 दमोह इन दिनों प्रयागराज में कुंभ मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश और दुनिया से लोग शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित करने पहुंच रहे है। उसी क्रम में आज शनिवार शाम 5 बजे बद्री बाबा दमोह का रथ दमोह से प्रयागराज के लिए रवाना हुआ। जिसे सकल हिंदू समाज के जिला अध्यक्ष कपिल सोनी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।