दमोह: स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए स्टेडियम ग्राउंड में तैयारियां पूरी, कल राज्य मंत्री लखन पटेल करेंगे ध्वजारोहण
Damoh, Damoh | Jan 25, 2025 दमोह शहर के स्टेडियम ग्राउंड में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। वहीं आज शनिवार शाम 5 बजे तक कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में स्टेडियम ग्राउंड में तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिसमें टेंट, साज सज्जा, परेड ग्राउंड को मनमोहक रूप देते हुए सजाया गया है। जहां कल 26 जनवरी सुबह 9 बजे राज्य मंत्री लखन पटेल ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।