दमोह: पीजी कॉलेज में मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कलेक्टर ने वरिष्ठ नागरिकों और थर्ड जेंडर्स का किया सम्मान
Damoh, Damoh | Jan 25, 2025 दमोह आज शनिवार सुबह 11 से शहर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम भवन में मतदान दिवस के अवसर पर मतदान जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिन्होंने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं उन्होंने मंच के मध्यमा से थर्ड जेंडर एवं वरिष्ठ नागरिकों का साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।