दमोह: संविधान गौरव अभियान: डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जीवन पर विचार संगोष्ठी संपन्न
Damoh, Damoh | Jan 25, 2025 दमोह आज शनिवार दोपहर 1 बजे शहर के जटाशंकर कॉलोनी में रानी दमयंती नगर मंडल में संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जीवन पर विचार संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।