कसिया: नोनिया पट्टी में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, विधिक कार्रवाई में जुटी पुलिस
तरयासुजान थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शीशम के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान बुलेट चौहान (30) पुत्र रामचंद्र निवासी नोनिया पट्टी थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। पुलिस विधिक कार्रवाई पूरी कर शव को पीएम के लिए भेजते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।