कसिया: हाता में महिलाओं ने बीडीओ पर फर्जी तरीके से कोटे की दुकान का आवंटन करने का लगाया आरोप
सेवरही विकास खंड के गांव हाता में सरकारी उचित दर विक्रेता की दुकान के आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बीडीओ के के राय ने 5 जून को बिना सूचना दिए चुपके से दुकान का आवंटन कर दिया। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए एसडीएम को पत्रक सौंप व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।