कसिया: घाट टोला में पुरानी रंजिश के चलते जमकर मारपीट, एक बुजुर्ग गंभीर, वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस
सेवरही के तिवारी पट्टी घाट टोले में दो समाजों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना में साहनी समाज के 60 वर्षीय पूजन साहनी को सिर पर चोट लगी। वे बेहोश होकर गिर गए। परिजन उन्हें सेवरही थाने ले गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी सेवरही में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।