कसिया: पिपराघाट में रास्ते के अभाव के चलते चारपाई पर मरीज को ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर 33 सकेंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। वायरल वीडियो सेवरही थाना क्षेत्र के गांव पिपराघाट एहतमाली देवनरायन टोला का बताया जा रहा। वीडियो में एक चारपाई पर किसी को कुछ लोग ले जाते दिख रहे है। जिसे वायरल कर यह कहा जा रहा कि रास्ते के अभाव में गांव में गाड़ी न आने के कारण वह चारपाई पर लेकर जा रहे। जबकि कुछ लोग इसे प्रायोजित भी बता रहे।