कसिया: नदवा विशुनपुरा में जल निगम (ग्रामीण) के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर खोला पोल, विभाग के दावे को किया खारिज
फाजिलनगर ब्लाक के गांव नदवा विशुनपुरा के ग्रामीणो ने गांव मे पानी का आपूर्ति किए बिना ही गांव में स्थित विद्यालय के दिवाल पर मोटे-मोटे अक्षरों में पानी सप्लाई की सूचना लिखवाने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व बने पानी के टंकी से अब तक किसी के घर मे भी 10 बूंद तक पानी की सप्लाई नहीं कि गयी है।