कसिया: कसया थाने की पुलिस टीम ने चोरी के सामान के साथ दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
कसया के तीन उप-निरीक्षक रामनरेश यादव, गौरव शुक्ला, विवेक सिंह और पांच अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने रोशन अली पुत्र रुस्तम निवासी कुरमौटा और विशाल राजभर पुत्र राजन राजभर निवासी मल्लूडीह थाना कसया को गिरफ्तार कर चोरी का एक लॉकेट, एक मंगलसूत्र, दो कान के कुंडल, चार पायल, चार बिछिया और 7,940 रुपये नकद बरामद किया है।