केदारनाथ यात्रा की ऐतिहासिक सफलता पर विधायक आशा नौटियाल ने जताया आभार।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई वर्ष 2026 की केदारनाथ यात्रा।
विधायक आशा नौटियाल बोलीं— केदारनाथ यात्रा की सफलता केवल सरकार की उपलब्धि नहीं, बल्कि केदारघाटी की जनता, तीर्थपुरोहितों, व्यापारियों, युवाओं, महिला समूहों और हर उस व्यक्ति के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है, जिसने श्रद्धालुओं की सेवा में योगदान दिया।
19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का बाबा के दरबार में पहुंचना केदारघाटी के लिए गौरव और ऐतिहासिक उपलब्धि है।
कठिन पहाड़, दुर्गम रास्ते और विषम परिस्थितियां भी बाबा के भक्तों की आस्था को नहीं रोक सकीं।
कपाट बंद हुए हैं, आस्था नहीं... अब छह माह तक बाबा केदार की पूजा ओंकारेश्वर मंदिर में होगी।
हर-हर महादेव! 🙏🔱
#जयबाबाकेदार #केदारनाथधाम #केदारनाथयात्रा2026 #आशानौटियाल #पुष्करसिंहधामी #उत्तराखंड #रुद्रप्रयाग #बाबाकेदार
Rudraprayag, Rudraprayag | Nov 11, 2026