गढ़ी: घलकिया - कुपड़ा मार्ग के नारेलापाड़ा क्षेत्र में तीन वर्षों से टूटी सड़क से ग्रामीण और विद्यालयी बच्चे परेशान
Garhi, Banswara | Aug 16, 2026 गढ़ी विधान सभा के अंतर्गत घलकिया - कुपड़ा मार्ग के नारेला पाड़ा क्षेत्र मे तीन वर्षो से टूटी सड़क से ग्रामीण और विद्यालयी बच्चे परेशान है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे जो इन दिनों बरसाती पानी से भरे पड़े हुवे है। रविवार सुबह 9:00 बजे पब्लिक एप की पड़ताल पर स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूली बच्चों सहित ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों ने जल्द नवीन सड़क निर्माण की मांग की