सहदेई बुजुर्ग: प्रखंड कार्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर अनशन पर बैठे दिव्यांग जनों का बीडीओ के आश्वासन पर समाप्त कराया गया अनशन
विभिन्न मांगों को लेकर दिव्यांग संघ की ओर से प्रखंड कार्यालय पर आयोजित आमरण अनशन सह धरना प्रदर्शन मंगलवार को बीडीओ के आश्वाशन पर समाप्त हो गया।बीपीआरओ विकाश कुमार ने अनशन धरना का नेतृत्व कर रहे पूर्व जिला पार्षद जसवीर कुमार को जूस पिलाकर अनशन धरना समाप्त कराया।BDO प्रिया कुमारी ने अनशन स्थल पर जाकर जसवीर कुमार सिंह से वार्ता कर मांगों से संबंधित ज्ञापन लिया।