सहदेई बुजुर्ग: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मोबाइल की रोशनी में प्रसव कराए जाने के मामले की जांच के लिए पहुंचे सिविल सर्जन
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बिजली नहीं रहने और टार्च की रोशनी पर प्रसव होने के मामले में शुक्रवार की शाम सिविल सर्जन श्यामनंदन प्रसाद पहुंच कर जांच किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुनिल कुमार केसरी से जानकारी लिया। जिसपर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने CS को पूरी जानकारी दी।