सहदेई बुजुर्ग: पोहियार बुजुर्ग पंचायत के आलमपुर गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, शव घर आते ही मचा कोहराम
सहदेई थाना के पोहियार बुजुर्ग पंचायत के आलमपुर गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत महात्मा गांधी सेतु पर हुए सड़क दुर्घटना में शनिवार की शाम को हो गई।रविवार को उनका शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।मृतक आलमपुर गांव निवासी स्वर्गीय राम उदगार सिंह के 45 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार सिंह बताया गया।