सहदेई बुजुर्ग: प्रखंड कार्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर दिव्यांग जनों ने दो दिवसीय आमरण अनशन सह धरना प्रदर्शन का आयोजन किया
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड कार्यालय पर दिव्यांग कल्याण संघ के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर सैकड़ों दिव्यांगजनों ने सोमवार से दो दिवसीय आमरण अनशन सह धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद दिव्यांग जसवीर कुमार सिंह और संचालन सुबोध कुमार ने किया। आमरण अनशन सह धरना प्रदर्शन के दौरान हमारी मांगें पूरी करो के अलावा अन्य नारे भी लगाएं गए।