सहदेई बुजुर्ग: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टॉर्च की रोशनी में प्रसव कराने का वीडियो वायरल होने के बाद जांच हेतु पहुंचीं BDO
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहदेई बूजुर्ग में प्रसव के लिए आई महिलाओं का प्रसव बिजली की रौशनी के अभाव में रात के अंधेरे में मोबाइल की रोशनी में कराया गया।इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है और लोग अस्पताल प्रशासन के जिम्मेवार लोगों सहित उटसोर्सिंग में लगे एजेंसी के विरुद्ध कारवाई की मांग की है।वही गुरुवार की शाम BDO प्रिया कुमारी मामले की जांच के लिए पंहुची