पचपहाड़: भवानीमंडी में सरोद गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
भवानीमंडी में सरोद गांव के ग्रामीणों ने गुराड़िया जोगा से रनायरा तक नवीनीकृत डामरीकृत रोड बनवाने व गुराड़ियाजोगा में स्थित रपट पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क से आए दिन दुर्घटना के संभावनाएं बनी हुई है, वहीं बरसात के समय पुलिया पर पानी रहने से स्कूल के विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है ।