डिंडौरी: वन विभाग कार्यालय डिंडौरी में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने समीक्षा बैठक ली, डीएफओ, एसडीओ व रेंजर रहे शामिल
डिंडौरी वन विभाग कार्यालय में शुक्रवार दोपहर लगभग 3:00 शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने समीक्षा बैठक ली । दरअसल शहपुरा विधायक ने नर्मदा नदी के तट के दोनों ओर के क्षेत्र में अतिक्रमण घुंडीसरई विवाद वृक्षारोपण परिक्षेत्र में काष्ठ लाभांश वितरण अग्नि सुरक्षा तेंदूपत्ता संग्रहण बोनस सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।