जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में आईसीडीएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती रश्मि कुमारी सहित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान पोषण ट्रैकर पर हॉट कुक्ड मील (HCM) एवं अन्य गतिविधियों की शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने, शून्य लाभार्थी वाले आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों का पंजीकरण कराने तथा ABHA आईडी, आभा आईडी एवं FRS कार्यों को 100 प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय एवं बिजली की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
@iprdbihar
#begusarai