बेगूसराय में 28 जून 2026 को आयोजित होने वाली सिपाही (प्रचालक) प्रतियोगिता परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने सभी केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन, लाइव फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है। कदाचार या फर्जीवाड़ा पाए जाने पर बिहार लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
@iprdbihar
#begusarai