नदी थाना पुलिस ने बाइक चोरी व बाइक काट कर बेचने वाली गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई किया है। पुलिस ने कच्ची दरगाह आलमपुर स्थित एक बाइक रिपेयरिंग सेंटर से बाइक, मोबाइल के साथ चोरों के एक सरगना को गिरफ्तार किया है।सरगना उसी गांव का रहने वाला रोहित कुमार है। पुलिस ने 8 मोबाइल, दो बाइक के कटे हुए पार्ट्स व एक चोरी के मोबाइल बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।