बैरगनियां: पटेल चौक से हॉस्पिटल चौक तक जाम, घंटों फंसे रहते हैं लोग
बैरगनिया शहर में जाम की समस्या से आम लोग लगातार परेशान हैं। शहर के पटेल चौक से हॉस्पिटल चौक तक आए दिन सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है।