Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
image
image
image

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित संचालनालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय विभाग एवं पुलिस विभाग, झाबुआ द्वारा 18 जुलाई 2026 को वीरांगना दुर्गावती शासकीय इंग्लिश माध्यम आश्रम शाला में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने नशे के दुष्परिणामों एवं इससे बचाव के उपायों पर जानकारी दी। पुलिस विभाग की ओर से सब इंस्पेक्टर श्रीमती अनीता तिवारी ने नशा मुक्ति अभियान के साथ-साथ छात्राओं को गुड टच-बैड टच तथा विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन की जानकारी दी। ब्रह्माकुमारी संस्था से पधारी ज्योति दीदी ने प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से छात्राओं को दृढ़ निश्चयी बनने तथा जीवन की कठिन परिस्थितियों का मुस्कुराकर सामना करने का संदेश दिया। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी निधि ठाकुर ने नशे की लत से प्रभावित बच्चों के लक्षण, नशे की रोकथाम के उपाय, मानस हेल्पलाइन 1933 एवं नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446 की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में समस्त छात्राओं एवं अधीक्षिकाओं ने नशा मुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम में शाला की अधीक्षक श्रीमती निर्मला झारबड़े, श्रीमती निर्मला भूरिया, पुलिस विभाग से दुर्गेश्वरी जी सहित विद्यालय की छात्राएँ उपस्थित रहीं। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Home Department of Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jhabua Police #Jhabua #JansamparkMP

2 views | Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

MORE NEWS

मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा का जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न

सांदीपनि विद्यालयों से निकलने वाले विद्यार्थी देश के आदर्श नागरिक बनेंगे : मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया

गुरु पूर्णिमा महोत्सव में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्यों, शिक्षकों एवं मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त सांदीपनि विद्यालयों में 15 जुलाई से 29 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के सभी आठ सांदीपनि विद्यालयों का जिला स्तरीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव शनिवार को सांदीपनि विद्यालय, पेटलावद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

इस अवसर पर मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि सांदीपनि विद्यालयों से निकलने वाले विद्यार्थी देश के अच्छे एवं जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल में उज्जैन स्थित सांदीपनि गुरुकुल में भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा प्राप्त की थी, जहां विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ जीवनोपयोगी ज्ञान, शास्त्र एवं शस्त्र विद्या सहित सर्वांगीण विकास की शिक्षा दी जाती थी। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश शासन ने प्रदेश के जिला एवं विकासखंड मुख्यालयों पर संचालित सांदीपनि विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने का निर्णय लिया है, ताकि विद्यार्थियों को नर्सरी से कक्षा 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इन विद्यालयों को आधुनिक संसाधनों एवं आवश्यक सुविधाओं से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों का सम्मान करने, अनुशासन का पालन करने तथा पूरी लगन से अध्ययन करने का आह्वान किया।

अपने उद्बोधन में मंत्री सुश्री भूरिया ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के अनावश्यक उपयोग से दूर रहने और पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन का प्रत्येक क्षण अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और यही समय भविष्य की मजबूत नींव तैयार करता है। उन्होंने युवाओं से तेज गति से वाहन नहीं चलाने, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए पूरी मेहनत करने का आग्रह किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से अपने गांव, विकासखंड एवं जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

मंत्री सुश्री भूरिया ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए प्राचार्यों एवं गुरुजनों की सराहना करते हुए अभिभावकों से भी अपेक्षा की कि वे बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा नियमित रूप से शिक्षकों के संपर्क में रहकर परीक्षा परिणामों में सुधार हेतु सहयोग करें।

कार्यक्रम में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले सांदीपनि विद्यालय पेटलावद के प्राचार्य पूरा लाल चौहान, झाबुआ के प्राचार्य हरीश कुंडल, कल्याणपुरा के प्राचार्य ज्ञानेंद्र ओझा तथा मेघनगर की प्राचार्य श्रीमती वर्षा चौरे का मंत्री सुश्री भूरिया द्वारा सम्मान किया गया। इसके साथ ही जिले के आठों सांदीपनि विद्यालयों के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम में योगदान देने वाले 98 शिक्षकों तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 16 मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विकासखंड पेटलावद के सेवानिवृत्त गुरुजनों का भी सम्मान किया गया।

जनपद अध्यक्ष श्री रमेश सोलंकी ने विद्यार्थियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष श्री हेमंत भट्ट ने अपने संबोधन में गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में जो भी सफलता प्राप्त होती है, उसमें गुरु का सबसे महत्वपूर्ण योगदान होता है।

सहायक आयुक्त श्रीमती सुप्रिया बिसेन ने विद्यार्थियों को गत वर्ष की भांति आगामी वर्षों में भी उत्कृष्ट एवं शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण , जिला शिक्षा अधिकारी श्री रूप सिंह बामनिया , शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री देवेंद्र ओझा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of School Education, Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP

मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा का जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न सांदीपनि विद्यालयों से निकलने वाले विद्यार्थी देश के आदर्श नागरिक बनेंगे : मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया गुरु पूर्णिमा महोत्सव में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्यों, शिक्षकों एवं मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त सांदीपनि विद्यालयों में 15 जुलाई से 29 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के सभी आठ सांदीपनि विद्यालयों का जिला स्तरीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव शनिवार को सांदीपनि विद्यालय, पेटलावद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि सांदीपनि विद्यालयों से निकलने वाले विद्यार्थी देश के अच्छे एवं जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल में उज्जैन स्थित सांदीपनि गुरुकुल में भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा प्राप्त की थी, जहां विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ जीवनोपयोगी ज्ञान, शास्त्र एवं शस्त्र विद्या सहित सर्वांगीण विकास की शिक्षा दी जाती थी। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश शासन ने प्रदेश के जिला एवं विकासखंड मुख्यालयों पर संचालित सांदीपनि विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने का निर्णय लिया है, ताकि विद्यार्थियों को नर्सरी से कक्षा 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इन विद्यालयों को आधुनिक संसाधनों एवं आवश्यक सुविधाओं से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों का सम्मान करने, अनुशासन का पालन करने तथा पूरी लगन से अध्ययन करने का आह्वान किया। अपने उद्बोधन में मंत्री सुश्री भूरिया ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के अनावश्यक उपयोग से दूर रहने और पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन का प्रत्येक क्षण अत्यंत महत्वपूर्ण होता है और यही समय भविष्य की मजबूत नींव तैयार करता है। उन्होंने युवाओं से तेज गति से वाहन नहीं चलाने, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए पूरी मेहनत करने का आग्रह किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से अपने गांव, विकासखंड एवं जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। मंत्री सुश्री भूरिया ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए प्राचार्यों एवं गुरुजनों की सराहना करते हुए अभिभावकों से भी अपेक्षा की कि वे बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा नियमित रूप से शिक्षकों के संपर्क में रहकर परीक्षा परिणामों में सुधार हेतु सहयोग करें। कार्यक्रम में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले सांदीपनि विद्यालय पेटलावद के प्राचार्य पूरा लाल चौहान, झाबुआ के प्राचार्य हरीश कुंडल, कल्याणपुरा के प्राचार्य ज्ञानेंद्र ओझा तथा मेघनगर की प्राचार्य श्रीमती वर्षा चौरे का मंत्री सुश्री भूरिया द्वारा सम्मान किया गया। इसके साथ ही जिले के आठों सांदीपनि विद्यालयों के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम में योगदान देने वाले 98 शिक्षकों तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 16 मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विकासखंड पेटलावद के सेवानिवृत्त गुरुजनों का भी सम्मान किया गया। जनपद अध्यक्ष श्री रमेश सोलंकी ने विद्यार्थियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष श्री हेमंत भट्ट ने अपने संबोधन में गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में जो भी सफलता प्राप्त होती है, उसमें गुरु का सबसे महत्वपूर्ण योगदान होता है। सहायक आयुक्त श्रीमती सुप्रिया बिसेन ने विद्यार्थियों को गत वर्ष की भांति आगामी वर्षों में भी उत्कृष्ट एवं शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण , जिला शिक्षा अधिकारी श्री रूप सिंह बामनिया , शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री देवेंद्र ओझा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of School Education, Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

स्कूली वाहनों की संयुक्त जांच अभियान, नियमों के उल्लंघन पर वाहन जप्त एवं चालानी कार्रवाई

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में शनिवार सुबह जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती कृतिका मोहटा एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिले में स्कूली वाहनों की संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्कूली वाहनों एवं बच्चों के परिवहन में उपयोग किए जा रहे वाहनों की सघन जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

संयुक्त टीम द्वारा जेल तिराहा पर जांच के दौरान कुल 3 वाहन जप्त किए गए। इनमें से लक्ष्य अकादमी स्कूल से संबंधित एक वाहन द्वारा आवश्यक परमिट के लिए आवेदन प्रस्तुत किए जाने पर नियमानुसार वाहन को रिलीज किया गया, जबकि शेष 2 निजी श्रेणी के वाहन नियमों के विपरीत संचालित पाए जाने पर जप्त किए गए।

इसके पश्चात टीम ने सांदीपनि स्कूल, कल्याणपुरा का निरीक्षण किया। यहां विद्यालय परिसर में कुल 5 स्कूल बसें खड़ी मिलीं। जांच के दौरान सभी बसों के दस्तावेज पूर्ण पाए गए तथा वाहनों की भौतिक स्थिति भी संतोषजनक एवं नियमानुसार पाई गई।

संयुक्त दल द्वारा क्रिएटिव कॉन्वेंट स्कूल, कल्याणपुरा में निरीक्षण के दौरान ऐसे 5 वाहन पाए गए, जिन्हें विद्यार्थियों के अभिभावकों द्वारा निजी रूप से किराये पर लगाया गया था। जांच में सभी वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन किया जाना पाया गया, जिस पर संबंधित वाहनों को जप्त कर कार्रवाई की गई।

इस दौरान विद्यालय संचालक श्री अरुण डामोर को निर्देशित किया गया कि विद्यालय आने-जाने वाले सभी वाहनों एवं उनके चालकों का संपूर्ण रिकॉर्ड संधारित करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि किसी भी वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन न हो। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में विद्यालय प्रबंधन की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

अभियान के दौरान एक तूफान वाहन बिना वैध बीमा के संचालित पाए जाने पर 3,000 रुपये का चालान किया गया। वहीं, एक अन्य तूफान वाहन में निर्धारित क्षमता से 25 बच्चे अधिक बैठाकर परिवहन किए जाने पर 5,000 रुपये का चालान किया गया। अन्य प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन कर बच्चों का परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से संयुक्त जांच अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #Jhabua #JansamparkMP

स्कूली वाहनों की संयुक्त जांच अभियान, नियमों के उल्लंघन पर वाहन जप्त एवं चालानी कार्रवाई कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में शनिवार सुबह जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती कृतिका मोहटा एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिले में स्कूली वाहनों की संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्कूली वाहनों एवं बच्चों के परिवहन में उपयोग किए जा रहे वाहनों की सघन जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम द्वारा जेल तिराहा पर जांच के दौरान कुल 3 वाहन जप्त किए गए। इनमें से लक्ष्य अकादमी स्कूल से संबंधित एक वाहन द्वारा आवश्यक परमिट के लिए आवेदन प्रस्तुत किए जाने पर नियमानुसार वाहन को रिलीज किया गया, जबकि शेष 2 निजी श्रेणी के वाहन नियमों के विपरीत संचालित पाए जाने पर जप्त किए गए। इसके पश्चात टीम ने सांदीपनि स्कूल, कल्याणपुरा का निरीक्षण किया। यहां विद्यालय परिसर में कुल 5 स्कूल बसें खड़ी मिलीं। जांच के दौरान सभी बसों के दस्तावेज पूर्ण पाए गए तथा वाहनों की भौतिक स्थिति भी संतोषजनक एवं नियमानुसार पाई गई। संयुक्त दल द्वारा क्रिएटिव कॉन्वेंट स्कूल, कल्याणपुरा में निरीक्षण के दौरान ऐसे 5 वाहन पाए गए, जिन्हें विद्यार्थियों के अभिभावकों द्वारा निजी रूप से किराये पर लगाया गया था। जांच में सभी वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन किया जाना पाया गया, जिस पर संबंधित वाहनों को जप्त कर कार्रवाई की गई। इस दौरान विद्यालय संचालक श्री अरुण डामोर को निर्देशित किया गया कि विद्यालय आने-जाने वाले सभी वाहनों एवं उनके चालकों का संपूर्ण रिकॉर्ड संधारित करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि किसी भी वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन न हो। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में विद्यालय प्रबंधन की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। अभियान के दौरान एक तूफान वाहन बिना वैध बीमा के संचालित पाए जाने पर 3,000 रुपये का चालान किया गया। वहीं, एक अन्य तूफान वाहन में निर्धारित क्षमता से 25 बच्चे अधिक बैठाकर परिवहन किए जाने पर 5,000 रुपये का चालान किया गया। अन्य प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन कर बच्चों का परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से संयुक्त जांच अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संचालनालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत शुक्रवार, 18 जुलाई 2026 को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रातितलाई (झाबुआ) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रियंक पाटीदार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एनएमबीए पोर्टल के माध्यम से नशामुक्ति शपथ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी तथा नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446 एवं मानस हेल्पलाइन 1933 के बारे में भी विस्तार से बताया।

कार्यक्रम के अंत में उपप्राचार्य श्रीमती सुरेखा पाठक ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Home Department of Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh   #Jhabua #JansamparkMP

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित संचालनालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत शुक्रवार, 18 जुलाई 2026 को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रातितलाई (झाबुआ) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रियंक पाटीदार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एनएमबीए पोर्टल के माध्यम से नशामुक्ति शपथ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी तथा नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446 एवं मानस हेल्पलाइन 1933 के बारे में भी विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत में उपप्राचार्य श्रीमती सुरेखा पाठक ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Home Department of Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का सशक्त केंद्र बनेगा : मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया

मंत्री सुश्री भूरिया ने किया पेटलावद में सखी वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन

महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने शनिवार को पेटलावद में सखी वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर का अवलोकन कर उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की जानकारी ली तथा महिलाओं को त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन से हुई। मंत्री सुश्री भूरिया ने बेटियों का पूजन कर उन्हें सम्मानित किया तथा समाज को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी सम्मान का प्रेरक संदेश दिया। 

अपने उद्बोधन में मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण से ही मापी जाती है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में महिलाओं और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर संकट की घड़ी में महिलाओं के लिए आशा, विश्वास और सुरक्षा का केंद्र बनेगा, जहां उन्हें एक ही स्थान पर चिकित्सा सहायता, विधिक परामर्श, मनोसामाजिक काउंसिलिंग, अस्थायी आश्रय तथा अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है। महिलाओं को न्याय, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा सखी वन स्टॉप सेंटर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि बेटियां परिवार ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्हें शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें तथा शासन की महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

लाडली लक्ष्मी आश्वासन पत्र एवं किट प्रदान की

महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत दो बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी आश्वासन पत्र प्रदान किया साथ ही माताओं को लाडली लक्ष्मी किट प्रदान कर उनके उज्ज्वल, सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

स्वच्छ एवं सुंदर आंगनवाड़ी स्पर्धा के तहत प्रमाण पत्र

महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने जिले में आंगनवाड़ी भवन के उन्नयन के लिए संचालित स्वच्छ एवं सुंदर आंगनवाड़ी स्पर्धा के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 12 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP

सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का सशक्त केंद्र बनेगा : मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया मंत्री सुश्री भूरिया ने किया पेटलावद में सखी वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने शनिवार को पेटलावद में सखी वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर का अवलोकन कर उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की जानकारी ली तथा महिलाओं को त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन से हुई। मंत्री सुश्री भूरिया ने बेटियों का पूजन कर उन्हें सम्मानित किया तथा समाज को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी सम्मान का प्रेरक संदेश दिया। अपने उद्बोधन में मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण से ही मापी जाती है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में महिलाओं और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर संकट की घड़ी में महिलाओं के लिए आशा, विश्वास और सुरक्षा का केंद्र बनेगा, जहां उन्हें एक ही स्थान पर चिकित्सा सहायता, विधिक परामर्श, मनोसामाजिक काउंसिलिंग, अस्थायी आश्रय तथा अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है। महिलाओं को न्याय, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा सखी वन स्टॉप सेंटर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि बेटियां परिवार ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्हें शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें तथा शासन की महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। लाडली लक्ष्मी आश्वासन पत्र एवं किट प्रदान की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत दो बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी आश्वासन पत्र प्रदान किया साथ ही माताओं को लाडली लक्ष्मी किट प्रदान कर उनके उज्ज्वल, सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्वच्छ एवं सुंदर आंगनवाड़ी स्पर्धा के तहत प्रमाण पत्र महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने जिले में आंगनवाड़ी भवन के उन्नयन के लिए संचालित स्वच्छ एवं सुंदर आंगनवाड़ी स्पर्धा के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 12 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026